'सुशांत केस को बिहार-महाराष्ट्र में झगड़ा ना बनाएं' - Daily News Update

Get daily updated news of cricket, sports, science, technology, state, education. Be updated and be aware.

Breaking

Saturday, August 1, 2020

'सुशांत केस को बिहार-महाराष्ट्र में झगड़ा ना बनाएं'

मुंबई ( Case) की आत्महत्या के मामले में जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस के अफसरों की अभद्रता का मामला राजनीतिक रूप ले चुका है। बिहार के अफसरों को मीडिया से बात ना करने देने के बाद मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम (Uddhav Thackeray) ने खुद हस्तक्षेप किया है। उद्धव ठाकरे ने हो रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच सफाई देते हुए मुंबई पुलिस का समर्थन किया है। उद्धव ने कहा है, 'मुंबई पुलिस बेकार नहीं है। अगर किसी के पास सबूत हैं तो उसे हमारे पास पहुंचा सकता है। हम उसके आधार पर आरोपियों से पूछताछ करेंगे और जो भी दोषी होगा उसे सजा भी देंगे। मेरी अपील है कि इस मुकदमे को महाराष्ट्र और बिहार के बीच झगड़े की वजह ना बनाया जाए।' जांच के लिए मुंबई पहुंची है बिहार पुलिस दरअसल, ये पूरा विवाद बिहार पुलिस की उस कार्रवाई के नाम पर शुरू हुआ, जिसके लिए उसने मुंबई पुलिस के अफसरो से मदद मांगी थी। बिहार पुलिस के अधिकारी शुक्रवार शाम को जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे थे। मीडिया से बात करने पर वैन में बैठा लिया इस दौरान बिहार पुलिस के अफसरों से जब मीडिया के कुछ लोगों ने बात करने का प्रयास किया तो मुंबई पुलिस के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। मीडिया के तमाम कैमरों के बीच मुंबई पुलिस के अफसर बिहार पुलिस के अधिकारियों को वैन में बैठाकर कहीं लेकर चले गए। इसका वीडियो सामने आया तो बिहार के वरिष्ठ पुलिस अफसरों से लेकर आम लोगों तक ने मुंबई पुलिस के रवैये पर सवाल उठा दिए। सोशल मीडिया पर देर रात होती रही बहस मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई का मुद्दा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देर रात तक हजारों लोग मुंबई पुलिस के इस तरह के रवैये पर सवाल उठाते रहे। इस दौरान लोगों ने पूछा कि सुशांत मर्डर केस की जांच कर रही बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस के अधिकारी सहयोग क्यों नहीं दे रहे हैं? यूजर्स ने सवाल किया कि बिहार पुलिस की कार्रवाई में खलल डालती दिख रही मुंबई की पुलिस क्या किसी को बचा रही है? इसके अलावा लोगों ने पूछा कि अपराधियों की तरह पुलिस को वैन में बैठाकर ले जाना, जिससे कि वो मीडिया से बात ना कर पाएं ये कितना जायज है? देश-दुनिया और आपके शहर की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए और पाते रहें हर जरूरी अपडेट


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3fj9Ck6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here