UP: योगी मंत्रिमंडल विस्तार में 14 से ज्यादा नए चेहरे! - Daily News Update

Get daily updated news of cricket, sports, science, technology, state, education. Be updated and be aware.

Breaking

Wednesday, August 21, 2019

UP: योगी मंत्रिमंडल विस्तार में 14 से ज्यादा नए चेहरे!

लखनऊ यूपी सरकार का लगभग आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करेंगे। राजभवन में सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। मंत्रिमंडल में 14 से अधिक नए चेहरों के शामिल होने व 7-8 मंत्रियों के प्रमोशन की उम्मीद है। करीब 24 लोगों के शपथ लेने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार देर रात परिवहन मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह, वित्‍त मंत्री राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अर्चना पांडेय और अनुपमा जायसवाल का स्‍वीकार कर लिया। मंत्रिमंडल विस्तार पहले सोमवार को प्रस्तावित था, लेकिन एक दिन पहले टाल दिया गया था। मंगलवार को पूरे दिन नामों को लेकर कयास चलते रहे। देर शाम फोन पहुंचने के बाद कई चेहरे लटक गए तो कई खिल गए। सूत्रों के अनुसार, नए चेहरे तय करते समय जातीय व क्षेत्रीय संतुलन के साथ लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन का भी ध्यान रखा गया है। मंत्रिमंडल में जगह पाने वालों में कई ऐसे हैं जो पहली बार विधायक बने हैं। काम को मिलेगा इनाम सूत्रों के अनुसार, 7 से अधिक मंत्रियों को बेहतर काम के इनाम से नवाजा जाएगा। इनमें 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है। दो से तीन राज्यमंत्री प्रमोशन पाकर स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। चर्चा में रहे कई दिग्गज अंतिम समय में दौड़ से बाहर हो गए। मंगलवार दोपहर बाद चिनहट के एक रिजॉर्ट में संघ के साथ समन्वय बैठक भी हुई, जिसमें सरकार और संगठन के प्रमुख चेहरों के साथ ही संघ के सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, दोनों क्षेत्र प्रचारक व सभी प्रांत प्रचारक भी मौजूद थे। मंत्रियों के नाम पर यहां भी काफी देर माथापच्ची हुई। फिलहाल 40 मंत्री हैं 19 मार्च 2017 को जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली थी तब उनकी टीम 47 लोगों की थी। इस्तीफों के बाद अब टीम 40 लोगों की हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं, रीता बहुगुणा जोशी, एसपी सिंह बघेल व सत्यदेव पचौरी ने सांसद बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के पद से स्वतंत्र देव सिंह इस्तीफा दे चुके हैं। मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल का भी इस्तीफा हो गया। सूत्रों के अनुसार सुबह तक दो से तीन मंत्रियो के इस्तीफे और हो सकते हैं। ऐसे में संख्या 37 से 38 रह जाएगी। ऐसे में 14-15 नए नाम जुड़ने के आसार हैं। विधायकों की कुल संख्या के 15 फीसदी के हिसाब से अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ये नए चेहरे बनेंगे मंत्री! श्रीराम चौहान, नीलिमा कटियार, अशोक कटारिया, चौधरी उदयभान, अनिल शर्मा, आनंद स्वरूप शुक्ला, सतीश चंद्र द्विवेदी, चंद्रिका उपाध्याय, जीएस धर्मेश, महेश चंद्र गुप्ता, विजय कश्यप, विनय शाक्य, रामनरेश अग्निहोत्री। ये स्वतंत्र प्रभार मंत्री जाएंगे कैबिनेट में! डॉ़ महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री, चौधरी भूपेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री, सुरेश राणा, गन्ना विकास मंत्री, अनिल राजभर, होमगार्ड व पिछड़ा कल्याण मंत्री, उपेंद्र तिवारी, परती व भूमि विकास मंत्री। इनको मिल सकता है स्वतंत्र प्रभार! नीलकंठ तिवारी, सूचना राज्य मंत्री, गिरीश यादव, नगर विकास राज्यमंत्री राजेश पर उम्र, अनुपमा पर प्रदर्शन की गाज वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा अग्रवाल से इस्तीफा ले लिया गया। राजेश अग्रवाल का कहना है कि पार्टी की नीति है कि 75 वर्ष से अधिक आयु पर पद नहीं दिया जाएगा, इसलिए उन्होंने स्वयं इस्तीफा दिया है। सूत्रों के अनुसार अनुपमा जायसवाल के बेसिक शिक्षा विभाग में अनियमितता व भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतों के कारण सीएम खफा थे। भर्तियों से लेकर यूनिफॉर्म खरीद व तबादलों तक में कई बार विवाद, अनियमितता व आरोपों की नौबत आई। इन वजहों से अनुपमा जायसवाल को हटाने का फैसला लिया गया।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2ZcQNqF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here